लातेहार, फरवरी 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में भाजपा की ओर से सम्मान समारोह के आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होली के बाद सम्मान समारोह किए जाने की पूरी संभावना है। समारोह में वैसे वरिष्ठ भाजपाईयों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा, जो भाजपा को सींचने में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिए हैं। अभी भी भाजपा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पूरा मान - सम्मान दिया जाएगा। समारोह में दूसरे दल के भी कई कार्यकर्ता भाजपा में आस्था जता कर शामिल हो सकते हैं। वैसे कार्यकर्ता भाजपा के सम्पर्क में चल रहे हैं। मंडल अध्यक्ष मनोज ने बताया कि भाजपा को बरवाडीह में और मजबूत करने की रणनीति तय कर ली गई है। मंडल कमेटी का भी जिला कमिटी के आदेश पर बहुत जल्द विस्त...