लातेहार, फरवरी 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र में अवैध रूप से कई चिमनी और बंगला ईंट भट्ठे सुलग रहे हैं। सुलगते ईंट भट्ठे की जहरीले धुंआ से लोगो को परेशानी हो रही है। वहीं वातावरण दूषित भी हो रहा है। खबरों के अनुसार मुर्गीडीह,पैरा, लुहुर, घोड़ाकरम आदि जगहों पर कई अवैध ईंट भट्ठे चल रहे हैं। बताया जाता है कि उन जगहों पर ईंट भट्ठे के लिए बड़े पैमाने पर अवैध ढंग से मिट्टी का उत्खनन भी किया जा रहा है। मिट्टी उत्खनन कराने और ईंट भट्ठा संचालित करने से सम्बंधित कोई कागजात संचालक के पास नही है। लाखो ईंटो को बिना कोई चालान रसीद के खुलेआम बेचा जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए विभागीय अधिकारी भी हैं, लेकिन इस तरफ से आंख मूंद लिए गए हैं। जिससे अवैध ईंट भट्ठा संचालको का हौंसला काफी बुलंद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...