लातेहार, अप्रैल 26 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में वृहद जलापूर्ति योजना का निर्माण काम लगभग दो महीने से बंद है। इसका निर्माण फिर कब शुरू होगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली वृहद जलापूर्ति योजना का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था। मंगरा कोयल नदी से कुआं निर्माण कर बड़ी टंकी में पानी जमा किया जाएगा। वहां से पाइप लाइन से मंगरा, चमरडीहा, बभनडीह,लंका,बरवाडीह सहित 27 गांव में पेयजलापूर्ति की जानी है। इधर पेयजल विभाग के सहायक अभियंता प्रशांत कुमार पांडेय से इस बारे में संपर्क करने का प्रयास किया गया,लेकिन उनसे संपर्क नही हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.