लातेहार, दिसम्बर 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। आसमान पर बादल छाए रहे। इससे कनकनी और ठंड बढ़ गई है।ठीक ढंग से धूप नही निकलने से लोग दिनभर ठंड से कांपते रहे। बरवाडीह में लगातार ठंड बढ़ रही है, सबसे ज्यादा गरीब असहाय वृद्धों को ठंड से जीना मुहाल हो गया है। उनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नही है। उन्हें ठंड में रात गुजारना मुश्किल हो गया है। वहीं मजदूर भी चौक - चौराहों पर ठंड से ठिठुरते दिख रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से चौक - चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही की जा सकी है। वहीं सरकार की ओर गरीब असहायों के लिए कम्बल की भी आपूर्ति नही की गई है। गरीब असहाय लोगो को ठंड से बचाने की सरकारी व्यवस्था बरवाडीह में पूरी तरह चौपट दिख रही है। इधर आजसू नेता बिरेन्द्र ठाकुर और उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.