लातेहार, फरवरी 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी शिव - पार्वती मंदिर और बाजार पंचमुखी शिव मंदिर से महाशिवरात्रि पर रविवार को भगवान भोले शंकर की बारात निकाली जाएगी। मंदिर समिति के सदस्यों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। पहाड़ी मंदिर में धूमधाम से बारात निकालने के लिए भगवान शंकर जी की प्रतिमा भी बन कर आ गई है। उस प्रतिमा के साथ महाशिवरात्रि पर शाम को बारात निकाली जाएगी। पुजारी बलु मिश्रा, गिरधारी मिश्र ने बताया कि बारात पूरे बरवाडीह शहर का भ्रमण के बाद वापस मंदिर में पहुंचेगी। इसके बाद भगवान शंकर और माता पार्वती के विवाह का रस्म पूरे विधि-विधान से पूरा किया जाएगा। पंचमुखी शिव मंदिर में भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के संजय चन्द्रवंशी ने भंडारा का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालु से आने की अपील की है। इधर बरवाडीह पहाड़ी शिव-...