लातेहार, फरवरी 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सीएचसी केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मन्टू कुमार ने रेलवे लाइन किनारे भारी मात्रा में फेंकी गई एक्सपायरी दवाईयों की जांच की। उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल की शिकायत पर लातेहार सीएस ने प्रभारी को उक्त एक्सपायरी दवाईयों की जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के आलोक में प्रभारी डॉक्टर मन्टू कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियो को भेज कर उक्त एक्सपायरी दवाईयों की जांच कराई। प्रभारी डॉक्टर मन्टू कुमार ने बताया कि केंद्र की उक्त एक्सपायरी दवा नही है। बाहर दूसरे प्रखण्ड से लाकर रेलवे लाइन किनारे एक्सपायरी दवाइयों को फेंकी गई है। उक्त दवाईयों को स्कूल में बच्चों के बीच बांटने के लिए दिया जाता है। स्कूली बच्चों को नही बांटने के कारण उक्त दवाईयां एक्सपायरी हो गई। इसके बाद कहीं से लाकर वहां फेंक दी गई है। उन्होंने बताय...