लातेहार, दिसम्बर 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में किसानों की धान खरीदी पर सरकार की ओर से पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष बोनस राशि को घटा दिया गया है। इससे किसानों में मायूसी छा गई है। लैम्पस क्रय केंद्र में धान बेच रहे किसानों को प्रति क्विंटल 19 रुपये कम बोनस मिलेगा। लैम्पस समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि पिछले साल धान बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल धान पर सौ रुपये बोनस मिलता था, लेकिन इस वर्ष उसे घटा कर प्रति क्विंटल धान पर 81 रुपये बोनस कर दिया गया है। इस बोनस राशि को धान के समर्थन मूल्य के साथ जोड़कर किसानों को भुगतान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...