लातेहार, जनवरी 15 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में मकर संक्रांति का पर्व दो दिन मनाया गया। लोगों ने बुधवार के अलावा गुरुवार को भी मकर संक्रांति मनाई गई। ज्यादातर लोग गुरुवार को ही इस पर्व को मनाया। लोगों ने नदी और घरों में स्नान किया। स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर दान किया। पूरे दिन चूड़ा, गुड़ और तिलकुट को ग्रहण करने का दौर चलता रहा। कई लोग नदी में भी जाकर चूड़ा-तिलकुट का लुत्फ उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...