लातेहार, दिसम्बर 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में ठंड और शीत लहर से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। रोज ठंड बढ़ रही है। ठंड से कांपते हुए लोग रात गुजारने को विवश हैं। सुबह की ठंड तो लोगो को और कंपा रहा है। सबसे ज्यादा गरीब असहाय वृद्धों को ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है, जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं है। ठंड में रात गुजारना उनके लिए मुश्किल हो गया है। उन वृद्धों को ठंड लगने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से उनके लिए कम्बल की आपूर्ति नही की जा सकी है। वहीं अब तक स्थानीय प्रशासन की ओर से चौक- चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी नही की गई है। सीओ लवकेश सिंह ने अलाव के लिए राशि आवंटित नहीं होने की बात कही है। इधर उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने अब तक कम्बल आपूर्ति और अलाव व्यवस्था नही होने पर घोर नाराजगी जताई है। कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.