लातेहार, जनवरी 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के जेएमएम नेताओ -कार्यकर्ताओ ने पेशा कानून लागू होने की खुशी में शुक्रवार को शांति यात्रा निकाली। विक्टर केरकेट्टा, शशिभूषण तिवारी, अफजल अंसारी के नेतृत्व में पुराना ब्लॉक परिसर से शांति यात्रा निकाली गई। शांति यात्रा बस स्टैंड,बाजार होते प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय परिसर में पहुंची। यात्रा में मुख्यमंत्री जिंदाबाद सरीखे नारे लगाए जा रहे थे। वहां नेताओ ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेशा कानून लागू कर ग्राम सभा को मजबूत किया है। अब ग्राम सभा के बिना नामित वैसे कोई काम नही होंगे। इससे गांवों का तेजी से विकास अब हो पायेगा। जल जंगल जमीन पर ग्रामीणों का हक अधिकार अब मिल पायेगा। कहा कि जेएमएम के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेशा लागू कर एक तरह से ऐतिहासिक कार्य किया है। ग्रामीणों को आशा उम्मीद ...