लातेहार, फरवरी 3 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में छरी का अवैध कारोबार खुलेआम हो रहा है। इस अवैध धंधे में शामिल कारोबारी मालामाल हो रहे हैं, लेकिन इस पर रोक लगाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नही की जा रही है। बताया जाता है कि कुछ कारोबारी हैं जो बाहर से वाहनों से छरी मंगाकर अवैध ढंग से भंडारण करते हैं। इसके बाद बिना कोई चालान रसीद के अवैध ढंग से उस छरी को दिन के उजाले में बेचा जाता है। ट्रैक्टर या ट्रक से छरी को बेचते लगभग रोज देखा जाता है। लोगो का कहना है कि काफी दिनों से छरी का अवैध कारोबार कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...