लातेहार, फरवरी 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में अवैध ईंटों की खुलेआम बिक्री हो रही है। बिना कोई चालान रसीद के अवैध ईंटों को बेच कर लाखों रुपये राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, लेकिन उन अवैध ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार मुर्गीडीह, लुहुर , पैरा, घोड़ा करम आदि जगहों पर कई अवैध ईंट भट्ठे चल रहे हैं। एक अधिकारी अवैध ईंट भट्ठों पर जाकर जायजा भी लिया था। तब लग रहा था, कि उक्त अधिकारी के द्वारा कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी, लेकिन अब तक कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है। लोगो ने विभागीय अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...