लातेहार, दिसम्बर 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में बढ़ती ठंड के बीच शीत लहर और कोहरा ने लोग को खूब कंपा रहा है। शनिवार को दिनभर कोहरे का प्रकोप रहा। ठीक से धूप नही निकली। ऊपर से शीत लहर ने लोगो को ठंड से बेहाल कर दिया। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहने दिखे। ठंड इतनी है कि शाम होते ही लोग घर मे दुबक जा रहे हैं। रोज पारा गिरने से ठंड से राहत लोगो को नही मिल पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...