लातेहार, फरवरी 12 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड मोड़ के पास विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले और अन्य संगठनों ने गुरुवार को करीब एक घण्टे तक रोड जाम किया। मजदूर विरोधी चार श्रम कोड सहित अन्य मांगों को लेकर देश व्यापी आम हड़ताल के समर्थन में रोड जाम किया गया । इससे सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। भाकपा माले के अलावे झारखण्ड राज्य विद्यालय रसोईया संघ, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, झारखण्ड ग्रामीण मजदूर सभा, और अखिल भारतीय किसान महासभा के महिला पुरुषों ने सड़क जाम करते हुए प्रतिरोध सभा की। जिला माले सचिव बिरजू राम आदि लोगो ने चार श्रम कोड वापस लेने, निजीकरण बंद करने, मनरेगा की गारंटी करने, रसोईयाकर्मी को सरकारीकरण करने और मजदूर विरोधी मोदी सरकार मुर्दाबाद आदि नारा लगाया गया। मौके पर पुलिस पहुंच कर सड़क जाम को हटाया और जिला सचिव बिरजू र...