लातेहार, दिसम्बर 16 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा कम कंबल की आपूर्ति हुई है। इस वर्ष भी कई गरीब व असहाय लोगों को कंबल नहीं मिलने की संभावना बनी है। कार्यालय के अनुसार इस वर्ष 2640 कंबल की आपूर्ति हुई है। जबकि पिछले साल 2677 कंबल की आपूर्ति हुई थी। गरीब, असहायों ने उम्मीद जतायी थी कि इस वर्ष पिछले साल से ज्यादा कंबल आपूर्ति होगी, लेकिन उससे भी कम कंबल आपूर्ति होने से गरीब व असहायों को निराशा हाथ लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...