लातेहार, फरवरी 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में करीब आठ महीने से वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य बंद है। कब तक जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य आरम्भ होगा, यह पता नही चल पा रहा है। काम बन्द होने से चयनित गांवों में जलापूर्ति करने की योजना खटाई में पड़ गई है। ग्रामीणों में नाराजगी के साथ साथ निराशा का भाव भी झलक रहा है। ग्रामीण के अनुसार 27 गांव में जलापूर्ति योजना का निर्माण कर पेयजलापूर्ति करनी है। पिछले साल ही निर्माण कार्य को पूरा करना था, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य मे काफी विलम्ब होने की बात कही जा रही है। आधा भी काम नही हो पाया है। पाइप आकर महीनों से पड़ा हुआ है। पाइप लाइन का कार्य अब तक आरंभ नही हो पाया है। वहीं टंकी का निर्माण भी अधर में लटका हुआ है। पिछले साल से ही जलापूर्ति योजना का निर्माण बन्...