लातेहार, दिसम्बर 31 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह-मंडल सड़क के काफी खराब रहने के कारण सैलानियों को मंडल डैम परियोजना में पिकनिक मनाने जाने में काफी परेशानी हो रही है। नव वर्ष पर भी सैकड़ो सैलानी डैम परियोजना नदी मे पिकनिक मनाने जाएंगे। उन्हें भी जर्जर सड़क से काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। बता दे कि लगभग तीन महीने पहले करोड़ो रूपये से इस सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो गया है, लेकिन अब तक किसी ठीकेदार को टेंडर आवंटित नही हो पाया है। लोगो का कहना है कि यदि टेंडर होने के साथ ही सड़क निर्माण के लिए टेंडर आवंटित हो जाता तो कम से कम सड़क पर बने गड्ढों को भरने का कार्य हो जाता। तब नववर्ष पर मंडल डैम में पिकनिक मनाने जाने-आने वाले सैलानियों को उतनी दिक्कत का सामना करना नही पड़ता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.