लातेहार, फरवरी 21 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में दुकानदार और अन्य लोग सुविधाओं का घोर अभाव झेल रहे हैं, लेकिन सुविधाओं को बहाल कर लोगों को समस्याओं से छुटकारा नहीं दिलाया जा रहा है। समाजसेवी श्यामली शर्मा ने इस पर अफसोस जताते सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग अधिकारियों से की है। उन्होंने बताया कि बाजार में हाई मॉस्ट लाइट अब तक नहीं लगाई जा सकी है। रात होते ही बाजारवासियों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है। बाजार में कई महीनों से सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है। सबसे ज्यादा बाजार करने आने वाली महिलाओं को दिक्कत होती है, लेकिन शौचालय के अधूरे कार्य को पूरा कराना जरूरी नहीं समझा जा रहा है। बाजार में पर्याप्त पीने के पानी की भी सुविधा नहीं है। दुकानदारों और बाजार करने आने वालों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.