लातेहार, दिसम्बर 11 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। लातेहार डीडीसी सह जिला परिषद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सैय्यद रियाज ने बरवाडीह बस पड़ाव मे स्वपोषित योजना के तहत प्रस्तावित 26 दुकानों के निर्माण को रद्द कर दिया है। डीडीसी ने आवेदकों से जमा बैंक ड्रॉफ्ट जमानत राशि को वापस लेने का भी निर्देश दिया है। उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने इससे संबंधित पत्र जारी कर आवेदकों को इस बारे में जानकारी दी है। पत्र में अपरिहार्य कारणों से दुकान निर्माण को रद्द करने की बात कही गई है। बता दे कि 95 लोगो ने जिला परिषद में दुकान के लिए आवेदन जमा किया था। प्रति आवेदक के द्वारा दुकान के लिए अग्रिम के रूप में 10 हजार रुपये बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा किया गया था। पत्र के अनुसार कार्यालय से जो नाजिर रसीद निर्गत की गई है। उसकी मूल प्रति प्र...