लातेहार, फरवरी 10 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चिह्नित झारखंड आंदोलनकारियों ने मंगलवार को 19 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने मंगलवार को धरना दिया। धरना को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के केंद्रीय कमिटी के पुष्कर महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बिरेन्द्र ठाकुर, विक्टर केरकेट्टा, दीनानाथ राम आदि ने विचार रखे। मौके पर पुष्कर महतो ने कहा कि जो आंदोलनकारी झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिए हैं, उन्हें ही मान-सम्मान और पेंशन के लिए तरसना पड़ रहा है। झारखंड अलग होने के 25 साल बाद भी आन्दोलनकारियो को हक़ - अधिकार नहीं मिल पाया है। राज्य सरकार उनके हितों को नजरअंदाज कर रही है। कुछ आन्दोलनकारियो को ही नाममात्र के पेंशन देकर छला जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। उदासीनता के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.