लातेहार, मार्च 30 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्य नदी पुल से लेकर रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास तक शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। वाहनों और लोगो को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अंधेरा के कारण कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। बताया जाता है कि ग्रामीणों के द्वारा कई बार मुख्य सड़क से लेकर अंडरपास तक लाइट लगाने की मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर लाइट है,लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है। उप प्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने बताया कि अंडरपास निर्माण हुए एक साल से अधिक हो गए हैं । अंडरपास के दोनो सम्पर्क सड़क पर लाइट लगाना बहुत जरूरी है। क्यो कि अंधेरा के कारण अंडरपास में वाहनों के टकराने की संभावना हमेशा बनी रहती है,लेकिन लाइट लगाने की दिशा में कोई पहल नही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.