लातेहार, फरवरी 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में महाशिवरात्रि की पहाड़ी शिव- पार्वती मंदिर में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेंगी। शिव मंदिर समिति सदस्य महाशिवरात्रि को सफल बनाने में जुट गए हैं। पहाड़ी शिव- पार्वती मंदिर की साफ - सफाई और सजाने का कार्य पूरा हो गया है। शिव - पार्वती मंदिर में पूजा के लिए भक्तों की इतनी भीड़ हो जाती है कि उन्हें नियंत्रण करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस प्रखंड के अलावे अन्य दूसरे जिला के भी सैकड़ों भक्त पहाड़ी शिव मंदिर में पूजा करने आते हैं। पहाड़ के ऊपर हनुमान मंदिर और माँ काली की मंदिर में भी श्रद्धालुओ का पूजा के लिए तांता लग जाता है। मंदिर के पुजारी बलु मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को पहाड़ी हनुमान मंदिर में हनुमंत पूजा के साथ महाशिवरात्रि की धूम शुरू हो गई है। मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.