लातेहार, जनवरी 13 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 108 एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हो पा रहा है। इससे रोगियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया जाता है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक रोगी को सोमवार को डालटनगंज एमआरएमसीएच अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन 108 एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हो सका। बाद में दूसरी एम्बुलेंस से उक्त रोगी को डालटनगंज ले जाना पड़ा। मंगलवार को भी उक्त एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हो पाया । उसे ठीक रहने से रोगियों को काफी सहूलियत होती थी। लोगों ने उस एम्बुलेंस को जल्द ठीक कराने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है। 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर मो़ अख्तर ने बताया कि लगता है एम्बुलेंस की बैटरी डिस्चार्ज हो गई है। उसे चार्ज में लगाया गया है। चार्ज के बाद एम्बुलेंस में बैटरी लगाने पर ही कुछ कहा जा सकता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.