लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के स्कूलों में एमडीएम की राशि का भुगतान की स्थिति नहीं सुधर रही है। अनियमित रूप से एमडीएम की राशि स्कूलों में भेजने से शिक्षकों को मध्याह्न भोजन चलाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। राशि भुगतान की स्थिति खराब रहने से कई शिक्षकों को एमडीएम का उधार सामान लेने की विवशता बन गई है। कई शिक्षकों ने बताया कि दिसम्बर 2025 तक एमडीएम की राशि का भुगतान हुआ है। जनवरी 2026 और चालू फरवरी महीने एमडीएम राशि बाकी चल रही है। मार्च में एमडीएम राशि मिलने की संभावना है। राशि अभाव के बीच छात्रों को मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन देने में शिक्षकों को काफी दिक्कत हो रही है। बता दें कि हमेशा इसी तरह एमडीएम राशि भुगतान का इंतजार शिक्षकों को करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.