लातेहार, फरवरी 5 -- बरवाडीह , प्रतिनिधि। बरवाडीह के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत लगभग 120 शिक्षकों का एक बार वेतन बन्द कर दिया गया है। वेतन बन्द होने के कारण जनवरी 2026 का वेतन का भुगतान शिक्षकों को नही हो पाया है। बार-बार वेतन बन्द की कार्रवाई से शिक्षकों में मायूसी देखी जा रही है। शिक्षकों के अनुसार इस बार ई कल्याण छात्रवृति शत प्रतिशत फॉर्म ऑन लाइन नही होने के कारण वेतन बन्द कर दिया गया है। वेतन नही मिलने से शिक्षकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनके बाल बच्चों के इलाज और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बता दे कि पूर्व में भी इसी तरह वेतन बन्द कर दिया गया था।बाद में वेतन भुगतान किया गया था। वेतन बन्द करने की कार्रवाई से शिक्षकों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...