लातेहार, फरवरी 22 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के जंगलों को छोड़कर हनुमान लंगूर ने शहर को अपना आशियाना बना लिया है। उन लंगूरों के उत्पात से लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बरवाडीह बस स्टैंड के अलावे बभनडीह, चमरडीहा और रेलवे कॉलोनी में लगभग रोज कई लंगूर - बंदर जंगल से आकर उछल- कूद मचाते रहते हैं। घरों में घुस कर खाने के सामान के साथ -साथ अन्य सामानों को भी वह बर्बाद कर दे रहे हैं। वहीं खेत मे लगी सब्जियों और फलो को भी चट करते हुए तहस नहस कर देते हैं। कई महीनों से लंगूर का झुंड जंगल को छोड़ कर शहर और गांवों में आ जा रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि जंगल मे उन बंदर लंगूरों के खाने लायक वैसा कोई चीज उतना नही बचा है, जिस कारण लंगूर गांव और शहर की ओर भूख मिटाने के लिए रुख कर लिए हैं। वन विभाग के अधिकारियों से कई बार इन बंदरो के आतं...