लातेहार, फरवरी 5 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में हाल ही में लघु सिंचाई विभाग से टेंडर से एक जगह नाली पर बनी पीसीसी सड़क ध्वस्त हो गई है। सड़क के बीच मे गड्ढा बन गया है। यहाँ दुर्घटना का भय लोगो मे बना हुआ है। पपु, बबलू, किट्टू आदि लोगो ने बताया कि पूर्व से सड़क पर नाली के गड्ढे थे। जब पीसीसी सड़क निर्माण हो रहा था तो गड्ढे के ऊपर कोई ठोस चदरा या मोटा छड़ रख कर पीसीसी सड़क का निर्माण कराने के लिए ठीकेदार को कहा गया था, लेकिन इसे अनसुना करते हुए गड्ढा के ऊपर पटरा और कुछ पतला छड़ रख कर पीसीसी सड़क निर्माण कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि वाहनों से पीसीसी टूट कर नाली के ऊपर फिर से गड्ढा बन गया है। लोगो ने इस घटिया निर्माण कार्य पर नाराजगी जताते दिख रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.