लातेहार, दिसम्बर 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह थाना अंतर्गत मंगरा निवासी करीब 29 वर्षीय रूबी कुमारी की सोमवार की देर शाम थ्रेशर मशीन में फंसने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर लातेहार सदर अस्पताल में भेज कर पोस्टमार्टम कराया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रूबी कुमारी ने घर पर थ्रेशर मशीन से धान की कुटाई हो रही थी। संचालक थ्रेशर मशीन को चला कर कहीं चला गया। बताया जाता है कि इसी दौरान थ्रेशर मशीन में रूबी कुमारी के कपड़े फंस गए। इससे उस मशीन की चपेट में वह आ गई। उसे उठाकर बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से थ्रेशर मशीन के संचालक के खिलाफ भारी रोष है। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि थ्रेशर मशीन के संचालन म...