लातेहार, फरवरी 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के ठुठाकुसुम निवासी संजीत कुमार गुप्ता के घर हुई चोरी की घटना के तीन दिन बाद भी उन चोरों का सुराग नही मिल पाया है। हालांकि पुलिस उन चोरों का पता जल्द लगाने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस ने चोरों के गुप्त ठिकाने तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। चोरी की इस घटना का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती माना जा रहा है। बता दें कि 15 फरवरी की रात चोरों ने संजीत के घर से जेवर और नकद सहित दस लाख की चोरी कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति का एहसास पुलिस और लोगों को करा दिया है। यह भी बता दें कि इसके पहले चोरी की जो घटनाएं हुई थी, उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर भी पुलिस की पकड़ में अब तक नहीं आ सके हैं। जिससे उन चोरों का हौंसला काफी बढ़ जाने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...