लातेहार, फरवरी 20 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के ठुठाकुसुम निवासी संजीत कुमार गुप्ता के घर में चोरी की घटना हुए चार दिन गुजर गए, लेकिन अब तक उन चोरों के बारे में सुराग नही मिल पाया है। हालांकि पुलिस उन चोरों का पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस ने चोरों के गुप्त ठिकाने तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। चोरी की इस घटना का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए चुनौती माना जा रहा है। बता दे कि 15 फरवरी की रात चोरों ने संजीत के घर से जेवर और नकद सहित दस लाख की चोरी कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति का एहसास पुलिस और लोगो को करा दिया है। यह भी बता दे कि इसके पहले भी चोरी की जो घटनाएं हुई थी, उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले उक्त चोर भी पुलिस की पकड़ में अब तक नही आ सके हैं। जिससे उन चोरों का हौंसला काफी बढ़ जाने की बात कही जा रही है...