बहराइच, फरवरी 23 -- चर्दा, संवाददाता। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर बरवलिया के पास सड़क किनारे बालू और मौरंग का ढेर लगाकर अतिक्रमण कर दिया गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के एक हिस्से पर निर्माण सामग्री फैल जाने से मार्ग संकरा हो गया है और आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर रात के समय यह अतिक्रमण और भी खतरनाक साबित हो रहा है, क्योंकि अंधेरे में वाहन चालकों को ढेर दिखाई नहीं देता और अचानक संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। स्थानीय नसीम अहमद आशीष कुमार प्रमोद कुमार कंछेद खुर्शीद किशोरी लाल शर्मा दुर्गेश कुमार कमलेश कुमार बृजलाल का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मार्ग से रोजाना दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं, ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.