हरदोई, सितम्बर 23 -- बावन। मिशन शक्ति के अंतर्गत बरवन के राजकीय कॉलेज में बालिकाओं को जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष लोनार अजय कुमार गौतम और सबइंस्पेक्टर पूजा चौधरी ने बालिकाओं को विभिन्न विषयों के बारे में बता जागरूक किया। इसमें प्रमुख रूप से जैसे जरूरत पड़ने पर 112 डायल करना, 1090, 1076, 1098, 181 आदि नंबरो की जानकारी दी गई। बैंक सम्बंधित कार्य के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया, अन्य जो बालिका सुरक्षा से सम्बंधित योजनाएं संचालित हो रही उसके बारे में जानकारी दी गयी। उसके बाद बाजपुर नकटौरा में एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया गया। कई लोगो को हिदायत दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.