रामगढ़, अगस्त 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा बाजार टांड़ के पास शुक्रवार को हर घर तिंरगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष अशोक की अध्यक्षता में की गई। जिसमें हर घर तिंरगा अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर 14 अगस्त तक अभियान चलाकर सभी लोगों के घर, दुकान व चौक चौराहों में राष्ट्रीय झंडा लगाना सुनिश्चित करना है। अभियान की सफलता के लिए सभी शक्ति केंद्र व बूथ केंद्रों पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए वृहद पैमाने पर प्रचार प्रसार कर शत प्रतिशत लोगों को अपने घरों व दुकानों में झंडा लगाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट मौन धारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.