रामगढ़, फरवरी 27 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला बरलंगा मुख्य मार्ग पर बरलंगा गांव के पास गुरुवार को मां रजरप्पा फ्यूलस का उद्घाटन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यहां पेट्रोल पंप खुलने से आस पास के लोगों को सुविधा होगी। यह क्षेत्र के लिए प्रगति का प्रतीक भी है। उन्होंने पंप के संचालक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में पेट्रोल पंप की कमी थी। डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों को गोला जाना पड़ता था। यहां पंप की सुविधा से लोगों को राहत मिलेगी। मौके पर पार्षद जलेश्वर महतो, रणधीर बसेरिया, संचालक आदित्य कुमार सोनी, मुखिया कांति देवी, संजय सिंह, नारायण सिंह, आशा देवी, सुजीत कुमार सोनी, रंजीत कुमार, प्रीतम कुमार सोनी, त्रिलोचन प्रजापति, दिलीप साव सहित दर्जनों मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.