धनबाद, मार्च 11 -- धनबाद बरमसिया रेल कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। रेल कॉलोनी निवासी सनोज राम ने पड़ोसी भरत कुमार के खिलाफ मारपीट कर सिर फोड़ने और पत्नी के गले से सोने की चेन और कान बाली छीनने का आरोप लगाते हुए धनसार थाना में शिकायत दर्ज कराई है। सनोज ने आरोप लगाया कि बरमसिया फाटक से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान पड़ोस के भरत कुमार, उसकी पत्नी और पुत्र रमित कुमार तथा पुत्री ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव में आई उनकी पत्नी गुड़िया देवी के साथ भी मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.