मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने वार्ड नंबर-5 सहादतपुरा के मोहल्ला बरपुर में स्थित पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस पोखरे का सौंदर्यीकरण कार्य तालाब, झील, पोखरा संरक्षण योजना के तहत किया गया है। इसकी कुल अनुमानित लागत लगभग एक करोड़ 26 लाख है। इस पोखरे के सुंदरीकरण कार्य के तहत सीढ़ी, पाथवे, रेलिंग, अलबेटा स्टोन और स्टोन पीचिंग का कार्य कराया गया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अधिकारी को जल संरक्षण योजना के तहत निर्मित पोखरे में अनवरत जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। स्थानीय लोगों द्वारा नालियों में जल जमाव एवं टूटी पट्टियों की बात संज्ञान पर लाने पर उन्होंने नालियों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पूरे मोहल्ले के लिए आरसीसी की बड़े नाले का प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.