मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- सरैया। गोपी धनवत पंचायत के बरदाहां गांव में गुरुवार अहले सुबह आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पंपिंग सेट की मदद से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मुखिया पति सह पैक्स अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि चंदन पासवान तथा दिनेश कुमार के घर में अचानक आग लग गई। घर सहित सारा सामान जल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...