संतकबीरनगर, दिसम्बर 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बरदहिया बाजार में शनिवार को कपड़े की खरीदारी करने गई एक महिला की गले से सोने की चेन उड़ा दिया गया। शक के आधार पर पीड़ित महिला अपनी बहन की मदद से एक महिला को पकड़ लिया कोतवाली लेकर पहुंची। बाद में पुलिस कर्मी पीड़ित महिला को लेकर घटना स्थल गए और आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। दुधारा क्षेत्र के भंगुरा गांव की रहने वाली रीता पत्नी कमलेश गुप्ता शुक्रवार को खलीलाबाद के छोटी सरौली में अपने बहनोई सूर्यलाल गुप्ता के घर आई थी। रीता शनिवार को अपनी बहन मीना गुप्ता के साथ कपड़े की खरीदारी करने बरदहिया बाजार गई थी। उसी दौरान रीता के गले से करीब 10 ग्राम का सोने की चेन चोरी हो गया। पीड़ित दोनों बहन चिंतित थी और उसी एक महिला को शक के आधार पर पकड़ ली और कोतवाली ले गई। आशंका में पकड़ी गई महिल...