संतकबीरनगर, फरवरी 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद शहर क्षेत्र के बरदहिया बाजार में बुधवार देर रात एक होजरी की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मकान के अंदर सोए दुकानदार ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार घटना में करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महुली थाना क्षेत्र के कुरसुरी गांव निवासी इसराइल पुत्र बैतुल्लाह की बरदहिया बाजार में 'आलिया होजरी' नाम से दुकान है। बुधवार रात वह रोज की तरह दुकान बंद कर अंदर ही सो रहे थे। देर रात करीब 1:30 बजे आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं और शोर मचाया। आवाज सुनकर उनकी नींद खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.