संभल, मार्च 9 -- होली पर खाने की जल्दबाजी में सेहत से समझौता कतई न करें। जी हां, होली पर मिलावटी खानपान सेहत बिगाड़ सकते हैं। इसको लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा बीते एक साल में की गई कार्रवाई के बारे में बात करें तो स्थिति काफी चौंकाने वाली है। एक अप्रैल, 2024 से 28 फरवरी, 2025 तक एफडीए ने 413 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। जिसमें से अभी तक केवल 221 नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिली। जिसमें से 105 नमूने जांच में फेल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा दूध, खोया, पनीर, सरसों तेल आदि खाद्य पदार्थों के नमूने शामिल हैं। जिले में होली के पर्व से पहले मिलावटी खोया और मिठाईयां बनाने का चल रहा है। गुजियों और अन्य मिठाइयों में इस्तेमाल होने के चलते खोया की ज्यादा डिमांड रहती है। सूत्रों के अनुसार जिले में बड़े पैमाने पर बाजार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.