गढ़वा, सितम्बर 21 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। उत्तर प्रदेश के कानपुर आई लव मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम लिखे बैनर लगाने पर दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को नगर ऊंटारी प्रखंड अंतर्गत बरडीहा के जामा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तख्तियों में मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम लिखा हुआ था। लोगों ने एफआईआर पर शांतिपूर्ण ढंग से नाराजगी ज़ाहिर की। इस दौरान लाई इल्लाही सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम जैसे नारे भी लगाए गए। मौके पर सदर मुश्ताक अहमद शेख ने कहा कि कानपुर में दर्ज की गई एफआईआर से समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हमारा विरोध केवल इसी बात को लेकर है कि धार्मिक विश्वासो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.