धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। बरटांड़ मधुलिका स्वीट्स के पास धैया ठाकुरकुल्ही के एक युवक की हाउसिंग कॉलोनी के कुछ लड़कों ने पिटाई कर दी। घटना 21 फरवरी की रात साढ़े 12 बजे की है। एसएनएमएमसीएच में इलाजरत घायल शशि शेखराम ने मंगलवार को सरायढेला पुलिस को बयान दिया। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात में अपने काम से लौट रहा था। बरटांड़ में एक चाय दुकान पर चाय पीने पहुंचा तो वहां हाउसिंग कॉलोनी के आयुष कुमार उर्फ पाली और गौरव कुमार ने अन्य सात-आठ लड़कों के साथ मिल कर चाकू और नुकीली हथियार से हमला कर दिया। उनके हाथ में पिस्टल भी था। जेब से 40 हजार रुपए नकद और गले से दो सोने की चेन आरोपियों ने छीन ली। फर्द बयान धनबाद थाना पहुंचने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...