धनबाद, फरवरी 2 -- धनबाद। बरटांड़ बस्ती में युवा आंबेडकर क्लब की ओर से रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। उपस्थित लोगों ने रविदास जी के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समरसता और समानता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में झारखंड का प्रसिद्ध छऊ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर नीलम मिश्रा, उर्मिला मंडल, प्रफुल्ल मंडल, झामुमो महानगर उपाध्यक्ष वकील दास और युवा अंबेडकर क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...