गंगापार, दिसम्बर 17 -- विकास खण्ड बहरिया के ग्राम सभा बरजी धोसड़ा में पं दीन दयाल आरोग्य मेला का हुआ आयोजन। इस मेले में छोटे बड़े पशुओं को मिलाकर कुल लगभग 19 सौ जिसमें बकरा, बकरी, गाय, भैस, बैल आदि का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डा प्रिय दर्शना राव व उनकी टीम द्वारा अजय सिंह, अखिलेश मौर्य, संजीव कुमार आर्या शुभम् त्रिपाठी, लालजी, सौरभ यादव, अशोक कुमार यादव, नागेन्द्र आदि ने मेले में आये पशु पालकों को मुफ्त दवा व पाउडर दिया गया। मेले में आये पशु पालकों को बताया कि अपने-अपने पशुओं को पोषाहार दें और ठंड से बचाव करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...