आगरा, फरवरी 14 -- बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार सुबह को शहर नदरई गेट स्थित प्रभु पार्क में पहुंचकर एकत्रीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड स्थित शहीद स्मारक पर साफ-सफाई की। पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला संयोजक गोविंद महेरे, नगर संयोजक सतेंद्र के नेतृत्व में सुबह बजरंग दल का एकत्रीकरण कार्यकम हुआ। विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि 14 फरवरी को कायरतापूर्ण हमले में हमारे वीर जवान शहीद हो गए थे। उनको 2 मिनट का मौनधारण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने का काम बजरंग दल ने किया है। हर मुश्किल घड़ी में देश सेवा के लिए प्रत्येक विपरीत परिस्थितियों में बजरंग दल देश और सेना के साथ खड़ा है। प्रमोद साहू, नवीन सक्सेना, संजय गौड, विनोद कुशवाह, भविष्य महेश्वरी,आकाश कुशवाह ,संजीव व...