लखनऊ, फरवरी 4 -- नोट : फोटो है - पांच घंटे की कड़ी मशक्कत से दमकल और एसडीआरएफ ने उतारा - हाईड्रोलिक प्लेटफार्म से शव के पास पहुंचे जवान लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। चारबाग में सेवा ग्राम कॉलोनी में लगे वर्षों पुराने बरगद के पेड़ पर करीब 60 फिट ऊंचाई पर एक 25 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हुसैनगंज पुलिस भी पहुंच गई। शव तक पहुंचना संभव नहीं था इसलिए दमकल और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को बुलाया गया। हजरतगंज फायर स्टेशन से फायर मैन ओमकार सिंह हाईड्रोलिक प्लेटफार्म लेकर पहुंचे। इस बीच एसडीआरएफ भी पहुंच गई। आलमबाग एफएसओ धर्मपाल, थाना प्रभारी हुसैनगंज शिवमंगल सिंह के निर्देशन में ओमकार सिंह और एसडीआरएफ की टीम के जवान हाईड्रोलिक प्लेटफार्म पर सवार हुए। इसे ऊपर तक ले जाया गया। जवानों ने किसी तरह शव को उतार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.