गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल के प्रबंधन को वन विभाग ने 70 साल पुराने बरगद के पेड़ को कटवाने की अनुमति दे दी है। यह पेड़ क्रिटिकल केयर ब्लॉक की बिल्डिंग के निर्माण में बाधा बन रहा। एमएमजी अस्पताल में आठ हजार वर्ग मीटर जमीन पर 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सघन देखभाल केंद्र) का निर्माण कार्य चल रहा। 44.50 करोड़ की लागत से बिल्डिंग तैयार हो रही। बिल्डिंग से सटकर बरगद का पेड़ है, जो प्रवेश द्वार के निर्माण में बाधा है। अस्पताल प्रबंधन ने पेड़ कटवाने की अनुमति के लिए वन विभाग में छह महीन पहले आवेदन किया था, लेकिन वन विभाग की ओर से गौर नहीं किया गया। हालांकि, वन विभाग ने कागजी कार्रवाई और जांच के बाद अस्पताल प्रबंधन को पेड़ कटवाने की अनुमति दे दी है। सामाजिक वानिकी की प्रभागीय निदेशक ईशा तिवारी ने बताया कि सरकारी शुल्क जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.