गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बरगदवा चौराहा, फर्टिलाइजर एवं स्पोर्ट्स कॉलेज ओवरब्रिज पर मंगलवार को फिर से बैरियर लगा दिया गया ताकि अधूरे पुल पर यातायात के कारण दुर्घटना की आशंका न रहे। सेतु निगम के इंजीनियरों ने बरगदवा चौराहा, फर्टिलाइजर ओवरब्रिज के पास जहां स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर उठने वाला ओवरब्रिज जुड़ा है, वहां हाइड्रा के सहयोग से जर्सी ब्लॉक को सीधा कर रास्ता बंद कर दिया गया। वाई आकार के ओवरब्रिज में स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से रेलवे लाइन के पहले तक फोरलेन ब्रिज बनाया गया है, जबकि रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर का कार्य किया जा रहा है। एकतरफा ओवरब्रिज पर दोतरफा यातायात शुरू हो गया था, जबकि जहां से दो पहिया वाहन निकल रहे थे, वहां वाहनों की संख्या अधिक होने से ओवरब्रिज पर जाम लगने लगा था। आपके अपने 'हिंदुस्तान' अखबार ने मंगलवार के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.