पीलीभीत, फरवरी 5 -- बरखेड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मोहल्ले में घरेलु कलह के चलते आत्महत्या की चर्चा है। परिवार वाले भी मौत को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कर पर रहें हैं। कस्बा के वार्ड नंबर तीन निवासी 48 वर्षीय मजहर मिया का शव गुरुवार को घर के कमरे में फंदा पर लटक मिला। शव देखते ही घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार वाले घटना को लेकर अभी कुछ नहीं बता सके। जबकि मोहल्ले में चर्चा हैं की बच्चों को लेकर एक दिन पहले पति पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद के चलते पत्नी पड़ोस में ही अपनी सहेली के यहां चली गई थी। पति में काफ़ी मानने की कोशिश की, मगर पत्नी घर नहीं आई। इसी के चलते मजहर मिया न...