रामपुर, जनवरी 17 -- बरखेड़ा गांव में अवैध कब्जे के चलते पानी निकासी बंद थी। लोग जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहे थे। कई बार वहां नाला निर्माण का प्रयास किया गया। लेकिन दबंग कब्जेदारों के विरोध के चलते टीम लौट आई। शुक्रवार को गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस कब्जा हटवाने पहुंच गई। इसके बाद कब्जेदारों ने खुद ही घूर हटाकर जगह कब्जामुक्त कर दी। ग्राम पंचायत सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि जूनियर स्कूल के पास पानी निकासी बाधित थी। इसके चलते रास्ते पर जलभराव रहता था। नाला निर्माण का प्रयास किया जा रहा था लेकिन कब्जा करने वाले घूर नहीं हटने दे रहे थे। इस पर पुलिस से सहयोग मांगा गया। शुक्रवार को बरखेड़ा में पुलिस पहुंची तो कब्जेदारों ने खुद ही घूर हटा दिए। अब वहां नाला निर्माण शुरू होगा। उसके बाद जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

हिं...